निषाद जाति का इतिहास, बिंद समाज, धीमर जाति, केवट समाज का इतिहास, रैकवार जाति इतिहास, निषाद किस जाति में आते हैं, निषाद जाति की उत्पत्ति, नोनिया जाति की उत्पत्ति

कृपया सामाजिक कार्य हेतु धनराशी अर्जित कर सहयोग करें।

कृपया सामाजिक कार्य हेतु धनराशी अर्जित कर सहयोग करें।
Pay TM

यह भी पढ़ें

Thursday, January 2, 2020

कौन थे एकलव्य

कौन थे एकलव्य

एकलव्य के नाम को सुनकर महाभारत की याद आ जाती है, क्यूंकि एकलव्य महाभारत का एक पात्र है। एकलव्य भारतवर्ष का वह महान योद्धा था, जिसे प्रभुद्ध इतिहासकारो ने अँगूठे के दान की महिमा के साथ ही भुला दिया। वह राजा हिरण्य धनु नामक निषाद के पुत्र थे। एकलव्य को अप्रतिम लगन के साथ स्वयं सीखी गई धनुर्विद्या, गुरुभक्ति और गुरुदक्षिणा  के लिए जाना जाता है। पिता की मृत्यु के बाद वह श्रृंगबेर राज्य के शासक बने। अमात्य परिषद की मंत्रणा से उनहोने न केवल अपने राज्य का संचालन किया, बल्कि निषादों की एक सशक्त सेना गठित कर के अपने राज्य की सीमाओँ का विस्तार किया।

कौन थे एकलव्य

एकलव्य

एकलव्य



महाभारत कथानुसार एकलव्य धनुर्विद्या सीखने के उद्देश्य से द्रोणाचार्य के आश्रम में आया किन्तु निषादपुत्र होने के कारण द्रोणाचार्य ने उसे अपना शिष्य बनाना स्वीकार नहीं किया। निराश हो कर एकलव्य वन में चला गया। उसने द्रोणाचार्य की एक मूर्ति बनाई और उस मूर्ति को गुरु मान कर धनुर्विद्या का अभ्यास करने लगा। एकाग्रचित्त से साधना करते हुये अल्पकाल में ही वह धनु्र्विद्या में अत्यन्त निपुण हो गया।

कौन थे एकलव्य

यह भी पढ़ें:- कौन थे दशरथ माँझी 

एक दिन पाण्डव तथा कौरव राजकुमार गुरु द्रोण के साथ आखेट के लिये उसी वन में गये जहाँ पर एकलव्य आश्रम बना कर धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहा था। राजकुमारों का कुत्ता भटक कर एकलव्य के आश्रम में जा पहुँचा। एकलव्य को देख कर वह भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने से एकलव्य की साधना में बाधा पड़ रही थी अतः उसने अपने बाणों से कुत्ते का मुँह बंद कर दिया। एकलव्य ने इस कौशल से बाण चलाये थे कि कुत्ते को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। कुत्ते के लौटने पर कौरव, पांडव तथा स्वयं द्रोणाचार्य यह धनुर्कौशल देखकर दंग रह गए और बाण चलाने वाले की खोज करते हुए एकलव्य के पास पहुँचे। उन्हें यह जानकर और भी आश्चर्य हुआ कि द्रोणाचार्य को मानस गुरु मानकर एकलव्य ने स्वयं ही अभ्यास से यह विद्या प्राप्त की है।

कौन थे एकलव्य


एकलव्य

एकलव्य


कथानुसार एकलव्य ने गुरुदक्षिणा के रूप में अपना अँगूठा काटकर द्रोणाचार्य को दे दिया था। इसका एक सांकेतिक अर्थ यह भी हो सकता है कि एकलव्य को अतिमेधावी जानकर द्रोणाचार्य ने उसे बिना अँगूठे के धनुष चलाने की विशेष विद्या का दान दिया हो। कहते हैं कि अंगूठा कट जाने के बाद एकलव्य ने तर्जनी और मध्यमा अंगुली का प्रयोग कर तीर चलाने लगा। यहीं से तीरंदाजी करने के आधुनिक तरीके का जन्म हुआ। निःसन्देह यह बेहतर तरीका है और आजकल तीरंदाजी इसी तरह से होती है। वर्तमान काल में कोई भी व्यक्ति उस तरह से तीरंदाजी नहीं करता जैसा कि अर्जुन करता था।


Tag :-कौन थे एकलव्य, एकलव्य, eklavya 

2 comments:

  1. NISHAD BHI KSHATRYA HOTE HAIN HAM BHI KISI SE KAM NAHI HAI

    ReplyDelete
  2. Your Affiliate Money Making Machine is ready -

    Plus, making money with it is as simple as 1-2-3!

    It's super easy how it works...

    STEP 1. Input into the system what affiliate products you want to promote
    STEP 2. Add some PUSH BUTTON traffic (this LITERALLY takes 2 minutes)
    STEP 3. Watch the affiliate products system explode your list and sell your affiliate products all for you!

    So, do you want to start making profits??

    Click here to activate the system

    ReplyDelete